घटना के बाद गांव में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से तत्काल गांव में मेडिकल शिविर लगाकर सभी लोगों की जांच और आवश्यक उपचार कराने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
इस गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार आलोचना से डरकर दमनकारी कार्रवाई कर रही है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एकबार फिर जोरदार बारिश के आसार हैं। अगले तीन से चार दिन तक छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम जानें...
छत्तीसगढ़ में बस्तर और सरगुजा संभाग के क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति लाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूबे के दूरस्थ इलाकों में फाइबर लाइनें बिछाने और नए मोबाइल टॉवर लगाने जैसे कामों में तेजी लाने को कहा है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसको कोर्ट में पेश करते हुए बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 8 आईपीेस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इन सभी को नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात किया जाएगा।
पिता अपने मासूम बच्चे की लाश बाइक से गोद में रखकर घर ले जाते दिखाई दिया, घटना की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो सामने आने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का भी रिएक्शन सामने आया है।
पनी पत्नी फूलकुंवर को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति लक्ष्मण मांझी के साथ बातचीत करते देखा। यह देखकर मनोज का पारा चढ़ गया और उसने गुस्से में आकर हत्या को अंजाम दिया।
चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगी दी।
छत्तीसगढ़ में एक युवक की टोना-टोटका के चक्कर में जान चली गई है। पीड़ित ने तांत्रिक के चक्कर में जिंदा चूजा निगल लिया और उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। सरगुजा जिले में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। दोनों के शव उस सरकारी स्कूल के सामने पेड़ से लटके हुए मिले, जहां मृतका का पति शिक्षक के तौर पर काम करता है।
छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ की कटाई को रोकने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। इसमें दोनों तरफ के 26 लोग घायल हुए हैं। जानिए पूरी डिटेल।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मिट्टी निकालने के दौरान दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। मिट्टी निकालते समय मिट्टी का एक हिस्सा ढह जाने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक रिफाइनरी में कोयले से भरा हॉपर गिर जाने की वजह से चार मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।।
यह वारदात उस वक्त हुई जब सरगुजा जिले में रहने वाली पीड़िता जशपुर जिले के अंतर्गत आने वाले पास के साप्ताहिक बाजार में मेला देखने गई थी। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौट रही थी, तो आरोपी उसका अपहरण कर उसे जंगल में खींचकर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।
केंद्रीय मंत्रालय ने 2022 में PEKKB चरण-दो खदान (सरगुजा) के लिए 1,136 हेक्टेयर वन भूमि की अनुमति दी है। सरगुजा वनवृत्त द्वारा परियोजना के 10वें वर्ष में 74.130 हेक्टेयर वन भूमि के क्षेत्र में खड़े 10,944 पेड़ों की कटाई की अनुमति दी गई है।
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर नक्सलियों की तरफ से सोनाराम, विजय, रामलाल और राजेंद्र कड़ती के द्वारा लेवी वसूल की जा रही थी।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं दो महिला नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों को सरकार की तरफ से 25-25 हजार रु की मदद भी दी गई है।
छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान कांकेर में एक मकान की दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई तथा उसकी बेटी घायल हो गई।
राजधानी रायपुर में 23 जुलाई को बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।